Home rajasthan श्री नाथ बीएड कॉलेज में शानदार विदाई समारोह

श्री नाथ बीएड कॉलेज में शानदार विदाई समारोह

0

आबूरोड़। आमथला के निकट स्थित श्री नाथ बीएड कॉलेज में शिक्षक दिवस एवम बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थीयों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्या डॉ. शशि उपाध्याय के द्वारा दीप प्रजव्वलन व सरस्वती वन्दना से किया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गयी। जिसमें बीएड़ प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों राधा कुमारी, ललित कुमार, जगदीश, प्रतिभा द्वारा एकल नृत्य की प्रस्तुति मानसून थीम पर दी गयी। वहीं अर्चना पालीवाल द्वारा एकल गायन की प्रस्तुति किया गया।कार्यक्रम में कई मनोरंजन गतिविधि एवम् खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें विजेता प्रतिभागियों कों पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वर्षभर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवम् पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अपने यादगार पलों से सभी को रुबरू करवाया गया। कार्यक्रम में रैम्प वॉक का आयोजन हुआ। जिसमें युवराज सिंह ने मिस्टर फेयरवेल एवम् डिंपल कुमारी ने मिस फेयरवेल का खिताब जीता। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्या द्वारा सैशे पहनाकर एवम् ताजपोशी कर सम्मानित किया गया। वर्ष उपरांत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों को बेस्ट प्यूपिल टीचर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसके अंतर्गत निशा शर्मा एवम् ईश्वर को प्रशस्ति पत्र एवम् स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सभीं व्याखाताओ का भी बहुमान किया गया। पर्यावरण संरक्षण के तहत महाविद्यालय को गमले एवम् पौधे भेट किए गये। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. शशि उपाध्याय द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया। जिसके तहत बीएड द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गयी। कार्यक्रम में उपप्राचार्या डॉ शेफाली प्रधान , डी.एल.एड. प्रमुख गुंजन सिंह, विधि भटनागर, प्रीति पाण्डे, स्मिता सिंह मीना, दीप्ति रानी, प्रीति शुक्ला और जितेश कुमार उपस्थित रहें। इस दौरान चारो छात्र सदन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष आभिषेक राजपुरोहित ,अश्विन बोरिसा, हेतल, कनिका, नीरु , रुख़सार व रवि भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का मंच संचालन बी एड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी अंजलि माली एवम मनोहर सिंह मीणा द्वारा किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version