लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । जयपुर के खोनागोरिया की पहाड़ी पर स्थित आसावरी माता का सोमवार को मेला भरा। इस दौरान आसावारी माता की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा की। 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। दूर दराज से लोग डीजे पर नाचते-गाते मंदिर पहुंचे। मंदिर में लालसोट, दौसा, पापड़दा, छाड़ा, बस्सी, तुंगा, लुणियावास, जमवारामगढ़, चाकसू से श्रद्धालु पहुंचे। आसावरी माता को खोनागोरिया माता के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर जैन मंदिर, बालाजी मंदिर, द्वारकाधीश का मंदिर प्रसिद्ध है। मेले को देखते हुए यहां खोनागोरिया थाना प्रभारी सुरेश यादव के नेतृत्व में 200 पुलिस कर्मियों का जाप्ता लगाया गया है। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी भी ग्रहण की।
