Home rajasthan शेखावाटी पाराशर ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी घोषित

शेखावाटी पाराशर ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी घोषित

0


खाटूश्यामजी। (विकास सोनी संवाददाता लक टुडे न्यूज नेटवर्क)
पाराशर ब्राह्मण समाज समिति सीकर-झुंझुनू-चूरू के अध्यक्ष नंदकिशोर पाराशर जीणमाता ने समिति की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसके अनुसार दीपक एस.एल.पाराशर जीणमाता को उपाध्यक्ष, अजय पाराशर रानोली को सचिव व सुभाष पाराशर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार मनोज हर्ष सहसचिव, सुरेश सीकर सहकोषाध्यक्ष,मधुसुदन जीणमाता,मनोज जीणमाता व गौरव सीकर संगठन मंत्री, विरेन्द्र नेछवा,रविशंकर जीणमाता व दीपक जीणमाता मिडिया प्रभारी बनाये गये है। इसी प्रकार निर्मला देवी, विष्णु लक्ष्मणगढ़,मुकेश मण्डावा, महेन्द्र पाराशर जीणमाता, कैलाश सीकर,प्रदीप लक्ष्मणगढ़ व पवन सीकर को संरक्षक बनाया गया है। बाबुलाल बाय, अशोक सीकर व भगवान सहाय खिरोड़ को सलाहकार बनाया गया है। प्रमिला देवी नेछवा को महिला समिति अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। अशोक,शशिकान्त व विष्णु जीणमाता को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में शेखावाटी के तीनों जिलों से 38 सदस्य भी बनाये गये है। अध्यक्ष नन्दकिशोर ने बताया कि शीघ्र ही नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version