Home rajasthan शहीद भगतसिंह सर्किल नाम के बोर्ड को हटाने पर युवाओं में रोष

शहीद भगतसिंह सर्किल नाम के बोर्ड को हटाने पर युवाओं में रोष

0

— देर रात को तहसील सर्किल पर कुछ युवाओं ने लगा दिया था बोर्ड
— अज्ञात लोगों ने हटा दिया था ये बोर्ड, अब सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत )। शहर में तहसील भवन के पास सर्किल का नाम शहीद भगतसिंह सर्किल रखने को लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। इस सर्किल का नाम शहीद भगतसिंह सर्किल रखने की मांग करने वाले युवाओं ने देर रात को इस नाम का बोर्ड सर्किल पर लगा दिया था, जिसे कुछ अज्ञात लोगों ने फिर से हटा दिया था। अब बोर्ड लगाने वाले युवाओं ने एसडीएम सुनीता मीणा को यहां ये बोर्ड फिर से लगाने की मांग को लेकर रोष व्याप्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है।


ज्ञापन देने वालों में शामिल युवा राजेश देशवाल का कहना है कि देश के आजादी आन्दोलन में मात्र 23 वर्ष की आयु मे शहीद होने वाले युवाओ के प्रेरणास्त्रोत शहीद भगतसिंह का ये अपमान बर्दास्त से बाहर है। रेनवाल उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम माँग पत्र सौंपकर इस कृत्य में लिप्त लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। और इस सर्किल का नाम “शहीद भगतसिंह सर्किल” करने की माँग की है। और इस मामले में जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आन्दोलन की चैतावनी दी है। इस मौके पर रामनिवास सेपट, मुकेश पूनियाँ, नरेन्द्र गोस्वामी , लाला ताखर, श्योजीराम कुमावत, रामप्रसाद, घनश्याम वर्मा, मोहन रैगर, सुरेश शैषमा, जुगल नायक एवं ओपी टोडावत सहित कई युवा मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version