Home latest विधायक की समझाइश से 124 दिन से चल रहा धरना समाप्त

विधायक की समझाइश से 124 दिन से चल रहा धरना समाप्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 देवली उप जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण 

उनियारा (दुर्योधन मयंक )। जिले के देवली उपखंड पर 124 दिन से चला आ रहा धरना देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर की समझाइश से समाप्त हुआ।

वरिष्ठ भाजपा नेता व जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सरोली ने बताया की आज देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर 27 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की टोंक में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवली आए हुए थे। इस दौरान 124 दिन से चल रहे धरने पर पहुच कर विस्थापितों की समस्या सुनी और उनका समाधान करवाने के आश्वासन के बाद समिति पदाधिकारीयो ने धरना समाप्त कर दिया। विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने देवली उप जिला अस्पताल पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की स्वच्छता,ओपीडी,आपातकालीन कक्ष, लेबर रूम,दवा वितरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।इस दौरान मरीजों से संवाद कर उपचार एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन से मानव संसाधन दवाओं की उपलब्धता तथा उपकरणों की स्थिति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार, आवश्यक दवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति का व्यवहार सुनिश्चित किया जाए क्योंकि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।देवली प्रधान बनवारी चौधरी ने बताया की 27 अप्रैल को देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में हजारों पदाधिकारी टोंक की जनसभा में जाएंगे जिसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली है।इस अवसर पर जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सरोली, देवली नगर पालिका चेयरमैन नेमीचंद जैन, देवली देहांत अध्यक्ष विनोद माहुर, सत्यनारायण सरसडी पार्षद, अंकित जैन, गोपाल शर्मा, अशोक दुबे सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version