लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नेट थिएट पर Melodic Origing कार्यक्रम
वायलिन से निकले राग खमाज के सुरीले स्वर
जयपुर । नेट थिएट कार्यक्रमों की श्रंखला में आज भीलवाड़ा के उभरते युवा वायलिन वादक राहुल कुमावत ने अपनी वायलिन वादन की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया ।
नेट थिएट के मनोज स्वामी ने बताया कि राहुल ने राग खमाज में आलाप के बाद मध्यलय दीप चदी ताल 14 मात्रा में सुंदर बंदीश से दर्शकों की तालियां बटोरी । इसके बाद उन्होंने श्रुतले तीन ताल में द्रुतगत से तानो और लयकारी को बहुत ही सुरीले अंदाज में बजाई । राहुल ने अपने गुरु प्रिंस ऑफ़ वायलिन गुलजार हुसैन के सबक को बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया ।
इनके साथ तबले पर उभरते युवा कलाकार जेयान हुसैन ने बहुत सुंदर संगत की । अंत में जेयान और राहुल ने अपनी जुगलबंदी से सभी को आनंदित किया ।
कार्यक्रम में कैमरा आलोक पारीक एवं मनोज स्वामी का रहा। मंच व्यवस्था अंकित शर्मा नोनू एवं जीवितश की रही ।
