Home rajasthan वसुंधरा राजे को बेटे दुष्यंत सिंह के लिए मिला व्यापक समर्थन

वसुंधरा राजे को बेटे दुष्यंत सिंह के लिए मिला व्यापक समर्थन

0


बारां।पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों का जितना प्यार और आशीर्वाद मिला,उतना ही प्यार और आशीर्वाद आज भी मिल रहा है।जिसे पाकर मैं अभिभूत हूँ और यही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक सफ़लता मिलेगी और मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।वे भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में देवरी,समरानिया,नाहरगढ़ और किशनगंज में आयोजित सभाओं में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि आज कल दो तरह के व्यक्ति चुनाव लड़ते हैं।एक लोगों की भलाई के लिए।लोगों की सेवा के लिए।


भाजपा दिन रात लोगों की भलाई के लिए सोचती है और कांग्रेस के लोग 24 घंटे लोगों से कमाई के बारे में सोचते हैं।श्रीमती राजे ने कहा कि आपको तय करना है कमाई करने वालों को जिताना है या भलाई करने वाले को।यहाँ से ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे है जिन्होंने पूरे राजस्थान में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है।लोगों का खून चूसने वाले वोट माँग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ़ बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र का ही नहीं है।यह चुनाव है देश विकास का।भारत की आस्था का।जिस आस्था का सम्मान कर मोदी जी ने राम मंदिर निर्माण की राज आसान की।आज असंख्य देशवासी अयोध्या में रामलला के दर्शन कर रहे है।पूर्व सीएम ने कहा कि आज मोदी जी के प्रयासों से भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब वह दिन दूर नहीं,जब मोदी जी तीसरी बार शपथ लेंगे और भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
ये रहे मौजूद-विधायक ललित मीणा,ज़िलाध्यक्ष नन्द लाल सुमन,नरेश सिकरवार,पारस जैन,मनोज चौधरी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version