Home rajasthan जोशी ने बेंगू में घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, लोगों ने किया जोरदार...

जोशी ने बेंगू में घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

0

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने आज बेगूं विधानसभा में 20 से अधिक स्थानों पर जनसंपर्क किया। इन भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने अनेक स्थानों पर उनपर फूल बरसाए, और फलों से तोलकर भव्य स्वागत किया, जनता ने अपने घरों की छतों से भी फूल बरसाए। सीपी जोशी ने पुठोली, आजोलिया का खेड़ा, सुवानिया, चौगावड़ी, गोवलिया, लालास, कुंवालिया, तुम्बडिया, साड़ास, रघुनाथपुरा, मण्डपिया, शादी, सोनियाणा, जोजरो का खेड़ा, उण्डवा, बुढ़, सुदरी, खारखंदा, कांटी, बोरदा, बोलो का सांवता और गंगरार में जनसंपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान कर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की।

लोकसभा मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और परिवारवाद की आग में धकेल दिया, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के लिए कुछ नहीं किया, जनता को सिर्फ वादे और नारे दिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने भाजपा की मोदी सरकार को चुना जिसने सत्ता में आते ही देश की मजबूती और विकास के प्रति संकल्प को दर्शाते हुए भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कडा प्रहार किया। मोदी सरकार ने सभी देशवासियों के बैंक में खाते खोले जिससे आज जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आने लगे और बिचौलियों का खात्मा हुआ। देश की जनता ने देखा कि मोदी सरकार में किस प्रकार आतंकी घटनाओं का जवाब दुश्मन के घर में घुसकर दिया जाता है। मोदी सरकार के दस सालों में अकल्पनीय काम हुए है। जनता ने देश के सम्मान को बढ़ते देखा है, गरीब का कल्याण होते देखा है, 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलते देखा है, किसान का सम्मान होते देखा है, युवाओं की उड़ान को देखा है, महिलाओं का सशक्तिकरण होते देखा है, कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचते देखा है, युवाओं की उड़ान और महिलाओं का सशक्तिकरण होते देखा है। जो काम कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई उससे ज्यादा काम मोदी सरकार ने दस सालों में कर दिखाए।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ सहित भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ रहें।
बेगू विधायक सुरेश धाकड़, बेगू विधानसभा प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद, सह प्रभारी उमेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान, सत्यनारायण मेनारिया,कमलेद्र सिंह हाड़ा, तारावती धाकड़, ज्योतिष पुरोहित, संजय वैष्णव,भवानीराम जाट,गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Previous articleमतदाताओं को घर-घर जाकर कर रहे हैं जागरूक
Next articleवसुंधरा राजे को बेटे दुष्यंत सिंह के लिए मिला व्यापक समर्थन
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version