Home rajasthan लोकप्रियता में डोटासरा का नया मुकाम, बढ़ी फॅालोअर्स की संख्या

लोकप्रियता में डोटासरा का नया मुकाम, बढ़ी फॅालोअर्स की संख्या

0

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की डिजिटल स्पेस में लोकप्रियता का ग्राफ तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। डोटासरा ने प्रदेश के नेताओं एवं लीडरशिप में लोकप्रियता का नया मुकाम हासिल किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर डोटासरा के फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन यानी की 10 लाख हो गई, जबकि डोटासरा ट्विटर पर सिर्फ 129 लोगों का फॉलो करते हैं। प्रदेश में किसानों की बुलंद आवाज़ बनकर उभरे डोटासरा को बढ़ती महंगाई समेत आम आदमी के हर मुद्दे को प्रखरता से उठाने का लाभ मिला है। डोटासरा राजस्थान के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किया जाता है। प्रदेश के नेताओं में ट्विटर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे अधिक 4.4 मिलियन, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के 3.4 मिलियन एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। डोटासरा ने ट्विटर को संवाद एवं संचार का प्रभावशाली माध्यम बनाया हुआ जिसके जरिये वो ना सिर्फ आम-जन से जुड़े रहते हैं बल्कि राजनीति व शिक्षा विभाग से संबंधित अहम घोषणाएं भी करते हैं। प्रदेश की राजनीति में डोटासरा जन नेता, प्रखर वक्ता, स्पष्टवादी एवं हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं।

Previous articleराजीव गांधी जयंती पर सैम पित्ररोधा जयपुर में
Next articleकल राज्यपाल से मिलेंगे किरोड़ी लाल मीणा
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version