Home rajasthan लेखिका तृप्ति पांडे ने की लिटरेचर फेस्टिवल की तारीफ

लेखिका तृप्ति पांडे ने की लिटरेचर फेस्टिवल की तारीफ

0

जयपुर । एस. एस. जैन सुबोध स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा ग्रेट इंडियन बुक टूर के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय में लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें विख्यात लेखक तृप्ति पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनका कहना था कि इस तरीके के अनूठे आयोजन न केवल जयपुर की शान में इजाफा करते हैं बल्कि युवा पीढ़ी को लिखने के लिए प्रेरित भी करते हैं। कार्यक्रम में लेखकों के अलग-अलग सत्र का आयोजन किया गया। ग्रेट इंडियन बुक टूर की तरफ से प्रशांत गुप्ता का कहना है कि उनका यह प्रयास सब तक पहुंचकर, अपनी जड़ें फैला चुका है और इससे लेखक निखर कर श्रोताओं तक पहुंच रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर के.बी शर्मा का कहना था कि साहित्य के प्रति बच्चों की रुचि इस तरह के फेस्टिवल में निकल कर आती है । बच्चों को महान लेखकों को सुनने और पढ़ने का मौका मिलता है इसलिए इस तरीके की आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में कृष्ण प्रिया हर्ष की वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया जिससे बच्चों को लेखन के गुर सिखाए गए। विनोद कुमार पहिलाजानी, शेफाली राठौर, संयम जैन व शंकर झाजोरिया जैसे प्रसिद्ध हिंदी के लेखकों के अलग-अलग सत्र का आयोजन किया गया वह उनसे लेखन की बारीकी क्यों के बारे में ज्ञान प्राप्त किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version