Home rajasthan राजेंद्र मीणा गुड़ली प्रदेश उपाध्यक्ष, कालूराम मीणा भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश...

राजेंद्र मीणा गुड़ली प्रदेश उपाध्यक्ष, कालूराम मीणा भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नियुक्त

0

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने एसटी मोर्चा की प्रदेश कार्यकार्यणी की घोषणा की है। नारायण मीणा के अनुसार राजेंद्र मीणा गुडली करौली, कांतिलाल डामोर डूंगरपुर, आशा मीणा बूंदी, नारायण लाल निनामा घाटोल, प्रमोद मीणा बारां, राजबहादुर मीना धौलपुर, महेश मीणा भरतपुर ,सोनल मीणा उदयपुर, को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी तरह से मुकेश रावत बांसवाड़ा, अशोक मीणा कोटा ,शेर सिंह मीणा करौली को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है । डॉ रमेश राणा जालौर, कालूराम मीणा जयपुर शहर, विनोद मीणा जयपुर उत्तर, महेंद्र गैरुता भीलवाड़ा ,डॉक्टर ममता मीणा सवाई माधोपुर ,शंकरलाल खराड़ी उदयपुर देहात को प्रदेश मंत्री गोपाल लाल मीणा को प्रदेश कोषाध्यक्ष ,बाबूलाल मीणा जयपुर शहर को प्रदेश कार्यालय मंत्री, मानसिंह मीणा प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया ,दलपत सिंह छोटी सादड़ी प्रतापगढ़ को शहर संयोजक सोशल मीडिया, सीताराम मीणा जयपुर को प्रदेश संयोजक मीडिया, शिव सिंह मीणा को प्रदेश संयोजक आईटी नियुक्त किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version