जयपुर। राजस्थान के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने अपने निवास पर राजस्थान आवासन मंडल का वित्तीय वर्ष 2021 22 का लेखा जोखा जारी किया । धारीवाल ने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में मंडल ₹6000 का राजस्व की है जो अब तक का सर्वाधिक है इस अवसर पर आयुक्त को मंडल का दिया पवन अरोड़ा ने बताया कि 6000 करोड़ का राजस्व आया है। जिसमें से 4536 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हो चुकी है और 1600 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर लिया गया है। लेकिन आगामी समय में यह किस्तों के रूप में प्राप्त होगा। इसमें आवासीय संपत्तियों की बिक्री से प्राप्त होने वाला है 620 करोड़ और प्रीमियम संपत्तियों के ऑप्शन से प्राप्त होने वाले 980 करोड़ रुपए शामिल है।
इस अवसर पर सचिव संगीता विश्नोई, वित्तीय सलाहकार संजीव शर्मा, मुख्य अभियंता केसी मीणा ,अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय पूनिया और अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक का अनिल माथुर मौजूद रहे।
