जयपुर ।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा प्रचारित कर रही है कि पीएम मोदी चुनाव की कमान संभालेंगे और उनका मुकाबला पीएम मोदी से होगा । अशोक गहलोत का कहना है कि पीएम मोदी विश्वगुरु है और मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, जनता का सेवक हूं मैं भला उनका मुकाबला कैसे कर सकता हूं। आपको बता दे की भारतीय जनता पार्टी इस बार राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मुकाबला पीएम मोदी से होगा और राजस्थान की बागडोर पीएम मोदी संभालेंगे। राजस्थान में मुख्य मुकाबला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दूसरी तरफ सामने भाजपा की ओर से पीएम मोदी नरेंद्र मोदी के बीच मुकाबला होगा। इस सवाल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि हम हमारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे । मोदी विश्वगुरु है उनकी सोच विराट है ,वह क्या लेकर आएंगे, यह समय पर देखा जाएगा। हम तो जनहित में लिए गए निर्णयों और कार्यो के आधार पर ही जनता के बीच आएंगे मोदी जी से मुकाबला कैसे कर सकते हैं हम से मुकाबला प्रदेश की जनता करें
