Home rajasthan मासूम से गैंगरेप, हत्या और भट्टी में जलाने के 4आरोपी गिरफ्तार

मासूम से गैंगरेप, हत्या और भट्टी में जलाने के 4आरोपी गिरफ्तार

0

भीलवाड़ा ।भीलवाड़ा के कोटड़ी के नरसिंहपुरा में एक 14 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप कर हत्या करने और उसे भट्टी में डालकर जिंदा जलाने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।इनमें कालू पुत्र रंगलाल, कान्हा पुत्र रंगलाल निवासी बालाजी मंदिर के पास तस्वारिया ,संजय पुत्र प्रभु और पप्पू पुत्र अमरनाथ 35 वर्षीय अरवड निवासी फुलिया कला को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों में दो सगे भाई भी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धू ने बताया कि चारों आरोपियों ने जुर्म करना कबूल कर लिया है और उन्होंने बताया कि मासूम को खेत में बकरियां चराते देखकर उनकी नियत खराब हो गई और उन्होंने पहले उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर लगा कि अब यह मामला मृतका के परिजनों तक पहुंचेगा तो वह जिंदा नहीं बचेंगे तो उन्होंने पहले मृतका की गैंगरेप के बाद हत्या की और हत्या के बाद कोयला बनाने की भट्टी में उसे जला दिया। यदि घटनास्थल पर मृतका की मां नहीं आती और भाई नहीं आते तो शायद इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा भी नहीं हो सकता था। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और जल्दी ही इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर हत्यारों को फांसी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। हालांकि सरकार की ओर से मुआवजे की घोषणा कर दी गई है। लेकिन बीजेपी ने अलग कमेटी बनाई है ।सामाजिक स्तर पर भी गुर्जर समाज अलग मांग कर रहा है। सर्व समाज ने भी इस पूरे मामले में सरकार से दरिंदों को फांसी देने के लिए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की मांग की है ।सरकार ने इस मामले में त्वरित न्याय दिलाने के लिए हर स्तर की जांच कराने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की बात कही गई है घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है हैरान है कि आखिर का कोई इस तरह की घटना को कैसे अंजाम दे सकता है क्योंकि इस तरह की घटना ने तो राजस्थान में कभी हुई ना कभी किसी ने सुनी या देखी लेकिन इस कांड में तो दिल्ली के तंदूर कांड को भी फेल कर दिया जब उन्होंने एक मासूम बच्ची के साथ में खेल दुष्कर्म किया उसकी हत्या भी की हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे कोयले की भट्टी में जलाकर राख कर दिया ऐसे लोग समाज में रहने लायक भी नहीं है इसलिए कोर्ट को भी चाहिए किस तरह के लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दे और फांसी की सजा दे।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230804-WA0006.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version