Home latest मैं टिकट लेने नहीं गई थी बीजेपी के पास,खुद बीजेपी आई...

मैं टिकट लेने नहीं गई थी बीजेपी के पास,खुद बीजेपी आई थी कुशवाहा समाज के पास टिकट देने -शोभारानी

0

बीजेपी ने समाज के सामने के कमिटमेंट को पूरा नहीं किया

बीजेपी हाईकमान ने जितनी जल्दबाजी मुझे निष्कासित करने में की ,उतनी जल्दबाजी दोषी नेताओं पर भी करता

हमने खुद ये निर्णय लिया है कि हमें ऐसी पार्टी में नहीं रहना, जिस के राष्ट्रीय नेता पार्टी को हराने का काम करें

जयपुर। राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर विधायक ने पार्टी के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट देकर इस बात को सार्वजनिक रूप से कबूल किया कि उसने यह बहुत जानबूझकर कांग्रेस पार्टी को दिया।

शोभारानी को बीजेपी ने किया निलंबित

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोभारानी कुशवाह को पार्टी से निलंबित कर दिया था ।साथ ही 7 दिन में जवाब मांगा था। लेकिन शोभा रानी कुशवाहा में तमाम बातों को दरकिनार करते हुए अपनी बात को सार्वजनिक तौर पर रखना उचित समझा ।

फेसबुक के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की खोली पोल

भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह है फेसबुक के माध्यम से स्पष्ट किया कि 2017 में धौलपुर उपचुनाव के लिए मैं और मेरा कुशवाहा समाज बीजेपी के पास टिकट मांगने नहीं गए थे । बल्कि यह लोग मेरे परिवार को तबाह करने के बाद जब लोगों को लगा कि धौलपुर जिले के साथ-साथ पूरे राजस्थान का कुशवाहा समाज बीजेपी के हाथ से निकल सकता है, तो खुद चल कर के आए थे और मेरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिम्मेदार 20 बुजुर्गों एवं युवाओं के सामने कुछ कमिटमेंट किए थे उनमें से एक भी कमिटमेंट पूरा नहीं हुआ।

बीजेपी हाईकमान बड़े नेताओं से जिन्होंने हमें बीजेपी का टिकट दिलाया

शोभा रानी कुशवाहा ने धौलपुर नगर परिषद चेयरमैन चुनाव को लेकर भी पार्टी को लेकर सवालिया निशान लगाए ।नगर परिषद चुनाव में मेरे समर्थक और बीजेपी के जन्मजात कार्यकर्ता एवं अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग की बहू को बीजेपी की ओर से नगर परिषद चेयरमैन का प्रत्याशी बनाया गया था। हमारे पास में जीतने के लिए पर्याप्त संख्या मेंबहुमत था। लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने हमारे जीते हुए बीजेपी पार्षदों को कांग्रेश शामिल करवा कर ,कांग्रेस का चेयरमैन बनवा दिया । बीजेपी को हरवा दिया । जिसक जानकारी जयपुर से लेकर दिल्ली तक दी गई । उन्हें सस्पेंड करना तो दूर की बात है। उनके सामने किसी की हिम्मत नहीं थी उन्हें नोटिस भी दे सकें। ऐसी पार्टी में कौन सा कार्यकर्ता या नेता काम करना चाहेगा?

पंचायत चुनाव को लेकर भी उठाया सवाल

कुशवाहा ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायत समिति चुनाव चुनाव को लेकर भी सवालिया निशान उठाया। मैंने पंचायत समिति चुनाव में पंचायत समिति प्रधान के लिए लोधा समाज के नवल लोधा को बीजेपी प्रत्याशी बनाया था। लेकिन बीजेपी के नेताओं ने जानबूझकर अपने ही कार्यकर्ताओं से उनको हरवा दिया अब बताएं ऐसे में कौन सा कार्यकर्ता या नेता काम करना चाहेगा?

राज्यसभा चुनावों में हमें विश्वासपात्रों में नहीं रखा गया

शोभारानी का आरोप है कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से हमें विश्वास पात्रों में नहीं रखते हुए यह बोला गया कि आप लोगों को निर्दलीय उम्मीदवार को वोट करना है। और वह भी उस व्यक्ति के लिए उसने 2014 में हमारे खिलाफ पूरे देश में अपने चैनल पर झूठी अफवाह फैलाई थी और वह व्यक्ति पैसे के दम पर पूरे नंबर ना होने के बावजूद खुलेआम क्रोस वोटिंग की चर्चा कर रहा था ऐसे व्यक्ति को हमारे समर्थकों ने स्वीकार नहीं किया।

धौलपुर सीट पर 3 बार चुनाव जीता

शोभा रानी कुशवाहा ने कहा की बीजेपी राष्ट्रीय नेता अभी भी मेरी समाज के कुछ गुलाम प्रवृत्ति के ऐसे लालची लोगों को आगे करके समाज की एकता को तोड़कर 2023 के चुनाव में मुझे राजनीति से बाहर करना चाहते है । क्योंकि उनको पता है कि शोभा रानी कुशवाहा, उस कुशवाहा की पत्नी है ,जिसने कभी हारना सीखा ही नहीं, चाहे सामने कितनी ही बड़ी ताकत क्यों ना हो? हमने धौलपुर सीट को लगातार तीन बार जीता है। तो यह जानते थे अगर की इस बार भी जीतेंगे तो इनका कद राजनीति में और ऊपर चला जाएगा । इसलिए कुछ राष्ट्रीय नेता चाहते हैं कि ऐसा कोई कुशवाहा गुलाम मिल जाए जो कि हां में हां मिलाता रहे और यह बहुत कुशवाहा समाज के लोगों को लूटते रहे।

अब मैंने और कुशवाहा समाज ने बहुत धोखा खा लिया अब नहीं खा सकते

शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि मैंने और मेरी कुशवाहा समाज सही सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने बहुत धोखा खा लिया है अब कोई हमें दोबारा से धोखा दे यह हमें और हमारे कार्यकर्ताओं को मंजूर में और किसी भी नेता का वजूद के कार्यकर्ताओं से होता है इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं ने खुद निर्णय लिया कि ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहते कि राष्ट्रीय नेता ही अपने प्रत्याशियों को बढ़ाने का काम करें।

पार्टी को कार्रवाई करने के लिए बहुत-बहुत आभार भी जताया । लेकिन साथ ही कहा कि जितनी तत्परता से मुझे सस्पेंड किया गया है ।अगर इतनी ही इमानदारी से पार्टी के विरोध में काम करने वाले अन्य बड़े नेताओं पर भी तत्परता दिखाओगे तो आम कार्यकर्ताओं को खुशी होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version