Home rajasthan मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सैलून में चंपी कराई , मालचंद के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सैलून में चंपी कराई , मालचंद के जाने हाल

0

बीकानेर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में लोगों को आम आदमी की छवि नजर आती है ।सामान्य परिवार से आने वाले भजनलाल शर्मा में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बनने के बावजूद में अभी तक उन्हें घमंड दू दूर-दूर तक छू नहीं सका। सीएम में हमेशा आम आदमी के साथ उठ बैठकर अपनापन दिखाते नजर आते हैं । बीकानेर दौरे पर जाने के दौरान शाम को कृषि उपज मंडी के सामने मालचंद मारू के हेयर सैलून में पहुंचकर उन्होंने माथे की चम्पी कराई। इस दौरान उन्होंने दुकान मालिक मारू से बातचीत भी की। मारू ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजगार योजना के तहत ₹10 का लोन प्राप्त किया था। जिसकी सभी किस समय पर चुकाने पर उन्हें फिर से ₹20000 का लोन मिल गया।

उन्होंने 2010 में एक स्ट्रीट वेंडर के तौर पर सैलून खोला था ,2019 में प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर पीएम सम्मान निधि योजना में ऋण प्राप्त किया ।कोरोना संक्रमण जैसी स्थितियों के बावजूद उन्होंने समय पर किस्त चुकाई। दूसरे चरणों में 20000 का लोन फिर मिल गया। यह योजना स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लाभदायक है । मालचंद ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण हो चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके पिता से भी मुलाकात की ।इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा और अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का इस तरह से एक सैलून में जाना बातचीत करना वहां बैठना लोगों के दिल को भा गया।

Previous article106 आरएएस अफसरों के तबादले
Next articleमुख्यमंत्री भजनलाल ने की बैंक कैशियर से मुलाकात
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version