Home rajasthan मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत पर राहत, प्रशासन ने विरोध के बीच खुलाया...

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत पर राहत, प्रशासन ने विरोध के बीच खुलाया रास्ता

0




गांव मंगोलाकी का मामला


कठूमर । उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगोलाकी में खेतों में बने रास्ते को भारी विरोध के बीच खुलवाया गया। कठूमर एसडीएम सुखाराम पिंण्डेल ने बताया कि गांव मंगोलाकी में खेतों में होकर रास्ता था जों कि राजस्व रिकार्ड में दर्ज था। जिसकी जानकारी होने पर खेतों के मालिकों ने रास्ता बंद कर दिया था।
जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में की गई थी ,जिस पर मुख्यसचिव के निर्देश पर अलवर सहित आसपास के थानों के पुलिस जाब्ता लेकर रांची और रास्ता खुलवाया। आज एसडीएम, तहसीलदार,नायब तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता, डीएसपी जोगेंद्र सिंह राजावत सहित प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने आम रास्ते को जेसीबी की मदद से खुलवाया।
इस दौरान खेतों के मालिकों और उनकी महिलाओं ने कार्यवाही का भारी विरोध किया। लेकिन भारी संख्या में पुलिस जाब्ता होने से विरोध करने वाले नाकाम रहे तथा प्रशासन ने रास्ते को खुलवाया तथा शिकायत का निस्तारण किया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_31891502-14fe-4a67-80c3-f2ded9b46447.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version