Home latest मुख्यमंत्री ने बाणगंगा नदी में डूबे युवकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री ने बाणगंगा नदी में डूबे युवकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनगर गांव पहुंच कर दी श्रद्धांजलि
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनगर गांव पहुंच कर दी श्रद्धांजलि
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बयाना ,श्रीनगर। (विशेष संवाददाता) मुख्यमंत्री शर्मा ने पिछले 11 अगस्त को बयाना उपखंड के पिदावली ग्राम के पास बाण गंगा नदी के गड्ढे में डूबे 7 युवकों के घर श्रीनगर गांव पहुंच कर घटना पर दुख व्यक्त किया एवं परिवारजनों को ढ़ांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को एसडीआरएफ मद से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है। मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि मृतक आश्रितों को पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाये तथा उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version