Home latest मुख्यमंत्री ने जापान के ओसाका में प्रवासी राजस्थानियों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री ने जापान के ओसाका में प्रवासी राजस्थानियों से मुलाकात की

0
ओसाका ,जापान । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। जापान में ओसाका में प्रवासी राजस्थानियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया । इस मौके पर भजन लाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए उन्हें आमंत्रित करते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार ने निवेश के लिए सरलीकरण किया है। सिंगल विंडो सिस्टम किया है ,जिससे कोई भी व्यक्ति आवेदन करके निवेश कर सकता है । प्रवासी राजस्थानियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से ज्यादा उद्यमियों से राजस्थान में निवेश कराए। जिससे राजस्थान के विकास को गति मिल सके । इस मौके पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा भी उनके साथ रहे।

की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version