लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
. हीरेन जोशी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ और हार्दिक बधाई
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मीडिया सलाहकार हिरेन जोशी को आज जन्मदिन पर बधाई देने वालों का डाटा लगा रहा। हिरेन जोशी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने फोन पर बधाई शुभकामनाएं दी उसके सारे सोशल मीडिया पर बधाई देने वाला था सिलसिला शुरू हुआ गुरुदेव रात तक जारी रहा।
महेश झालानी की कलम से
खैरथल जैसे छोटे से कस्बे से निकलकर आज मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। यह तुम्हारी ईमानदारी, मेहनत और लगन का परिणाम है। पत्रकारिता में राजस्थान पत्रिका से शुरुआत कर तुमने हमेशा निष्पक्ष और सकारात्मक लेखन के जरिये लोगों का दिल जीता और पत्रकारिता की असली गरिमा को बरकरार रखा।
हीरेन, तुम्हारी यह यात्रा न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे खैरथल और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। तुम्हारी सादगी और कर्मनिष्ठा तुम्हें हमेशा अलग और खास बनाती है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला वर्ष तुम्हारे जीवन में नई ऊँचाइयाँ, खुशियाँ और सफलता लेकर आए।
जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ, छोटे भाई! – महेश झालानी वरिष्ठ पत्रकार
