Home latest महिला शक्ति को समर्पित रही, आज की भारत जोड़ो यात्रा

महिला शक्ति को समर्पित रही, आज की भारत जोड़ो यात्रा

0

सवाई माधोपुर । ठेठ राजस्थानी लिबास में लाल, पीली लुगड़ी में सज धज कर इतराती, खिलखिलाती महिलाएं मीणावाटी और गुर्जरवाटी गीतों पर पर नाचती, गाती ,प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की अगवानी करने जगह जगह काफिले के तौर पर मिली। बूंदी, सवाई माधोपुर ,टोंक और करौली जिले से भी बड़ी संख्या में रास्ते करते खड़ी मिली।

महिलाएं सुबह से ही अपने गांव से निकली और यात्रा का अपने निर्धारित स्थान पर इंतजार करती रही। इस दौरान महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने स्थानीय गीतों पर कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट पर बनाए स्थानीय गीतों पर झूमती रही।

कुछ ऐसा नजारा दिखा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान। यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी उत्साह देखा गया लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया खास तौर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति जबरदस्त क्रेज देखा गया।

लोगों ने सचिन पायलट के प्रति जोरदार उत्साह दिखा लोगों ने भी नारेबाजी की।

गुलाबो के साथ किया प्रियंका ने कालबेलिया नृत्य

पदम श्री कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो ने भी कालबेलिया कलाकारों के साथ राहुल गांधी की भारत यात्रा का समर्थन किया और इस दौरान उन्होंने कालबेलिया नृत्य भी किया। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी गुलाबों के साथ कालबेलिया नृत्य किया।

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और मदन प्रजापत भी राहुल से मिले

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भी आज यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की इस दौरान पचपदरा को जिला बनाने की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से नंगे पैर चल रहे विधायक मदन प्रजापत ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की

महिलाओं में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाने का उत्साह देखा गया।

लोगों की भीड़ को देखते हुए आज महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी यात्रा में रखा गया हालांकि आज की यात्रा महिला शक्ति को समर्पित थी लेकिन आसपास से आए हुए लोगों को यात्रा से अलग नहीं किया जा सकता था इसलिए फिर यात्रा मिक्स ही रही।

यात्रा में छाई रही पीली लुगड़ी

पूर्वी राजस्थान की खास पहचान पीली लुगड़ी आज छाई रही पूर्वी राजस्थान में गुर्जर ,मीणा ,बैरवा समेत कई जातियों में महिलाओं में पीली लुगड़ी पहनने का चलन है ।

ऐसे में महिलाएं यात्रा के दौरान पीली लुगड़ी पहने ही नजर आई। लाल, पीली लुगड़ियों के कारण आज पूरी यात्रा का आकर्षण का केंद्र महिलाएं रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version