कामां। (हरिओम मीना लोक टुडे न्यूज नेटवर्क )कांमा विधानसभा के जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव गांवड़ी में तेज बारिश होने के कारण भड़बड़ा कर मकान गिर गया।
जिसमें एक महिला और बच्ची की दबने से मौत हो गई ,तो वहीं एक व्यक्ति का पैर भी टूट गया और एक बच्ची की गंभीर हालत बताई जा रही है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव गांवड़ी निवासी साजिद पुत्र फजरू का मकान बारिश होने के कारण भरभडाकर गिर गया । मकान के गिरने की आवाज सुनते ही आज पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और मलवे में दबे लोगों को बाहर निकाला जिसमें साजिद की पत्नी जमशीदा और उसकी 8 माह की बच्ची की मलवे में दबने से मौत हो गई, तो वही साजिद का भी पैर टूट गया एवं उसकी एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर साजिद और उसकी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।साजिद के चार बच्चे बताए जा रहे हैं जिसमें एक बच्ची की हालत गंभीर है और एक बच्चे की मौत हो गई है । घटना की सूचना मिलने पर जुरहर थाना अधिकारी और कामा डीएसपी धर्मराज चौधरी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया ।इस मौके पर गांव के सैकड़ो लोग मौजूद थे। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।
