मालपुरा। (कजोड़ गुर्जर)-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित अपार जनसमूह में हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देने की होड़ मची रही है। मुख्य कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। इससे पूर्व जलदाय मंत्री चौधरी ने अपने आराध्य देव देवाधिदेव महादेव भगवान शिव किलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात श्री गणेश गौशाला में श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर गौ माताओं को हरा चारा और गुड़ खिलाया। चिकित्सालय टोडारायसिंह परिसर में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछकर फल वितरित किए। इसी दौरान चिकित्सालय परिवार की ओर से केक काटा गया और दीर्घायु की कामना करते हुए बधाई दी। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जैन भवन स्थित सहस्त्र फणी पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन किए तथा महाराज शुभम् सागर जी महाराज, सक्षम सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहे।
