Home rajasthan भैरों सिंह के बाद किसी ने चंबल का पानी शेखावाटी में लाने...

भैरों सिंह के बाद किसी ने चंबल का पानी शेखावाटी में लाने के लिए पत्र भी लिखा हो तो सार्वजनिक करें- शर्मा

0

लक्ष्मणगढ़ । सीकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज लक्ष्मणगढ़ में सीकर से भाजपा उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि लक्ष्मणगढ़ से तीन बार जीतने वाले गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस के नेताओं से पूछना कि वर्ष 1994 मैं (स्वर्गीय भैरों सिंह) जी शेखावत के बाद किसी ने शेखावाटी में हरियाणा से चंबल का पानी लाने के लिए पत्र भी लिखा हो तो सार्वजनिक करें ,केवल जनता को गुमराह करके वोट लेना अलग बात है ,काम करना दूसरी बात है।

उन्होंने शेखावाटी के लोगों से कहा कि हमने तो 3 महीने में ही जो कहा वह कर दिखाया और लगातार जनता के काम कर रहे हैं। शेखावाटी को भी चंबल का पानी मिलेगा और विकास भी होंगे। लेकिन आपसे जो भूल विधानसभा चुनाव के दौरान हुई है वह लोकसभा चुनाव में नहीं हो । पूरे देश में पीएम मोदी की आंधी चल रही है, ऐसे में शेखावाटी का योगदान कम नहीं होना चाहिए । आपको बता दें कि लक्ष्मणगढ़ में सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में बीजेपी के प्रेम सिंह बाजोर पूर्व मंत्री सुभाष महरिया खुद सुमेधानंद सरस्वती सहित स्था अन्य नेताओं ने भी चुनावी सभा को संबोधित कर वोट देने की अपील की।

इस दौरान स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को स्मृति चिन्ह के तौर पर हल भेंट किया और उनका साफा पहनाकर जनता ने भी हाथ उठाकर उन्हें वोट देने की बात कही। इस दौरान लक्ष्मणगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे सुभाष महरिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version