Home rajasthan भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्मागार्डियन के साक्षी बने -जनरल तोगाशी

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्मागार्डियन के साक्षी बने -जनरल तोगाशी

0

जयपुर। जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स, पूर्वी सेना कमांडिंग जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल तोगाशी युइची ने आज को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्मागार्डियन” का दौरा किया।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अभ्यास में हुई प्रगति का जायजा लेकर दोनों टुकड़ियों को प्रोत्साहन देना तथा दोनों सेनाओं के बीच आपसी भाईचारे को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ाना था।



महाजन रेंज में चल रहा अभ्यास  “धर्मागार्डियन”  संयुक्त अभ्यास का 5वां संस्करण है जो संयुक्त राष्ट्र के अनुरूप अर्ध-शहरी वातावरण में एक संयुक्त कार्य बल के रूप में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए संयुक्त क्षमताओं को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।यह अभ्यास भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर जोर देता है।

इस अवसर की गरिमा को बढ़ाते हुए,चेतक कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नगेन्द्र सिंह भी इस दौरे में उपस्थित थे। लेफ्टिनेंट जनरल तोगाशी युइचीव लेफ्टिनेंट जनरल नगेन्द्र सिंह ने अभ्यास के दौरान सैनिकों की हौसला अफजाई की।



अभ्यास  “धर्मागार्डियन” जापानी और भारतीय सशस्त्र बलों के बीच मजबूत बंधन और सहयोग का प्रमाण है, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होती है।

Previous articleवर्व एग्रोटेक के सम्मेलन में वितरकों का सम्मान
Next articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version