Home politics भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को सुमेरपुर के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को सुमेरपुर के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

0

सुमेरपुर। (अरविंद जोशी वरिष्ठ संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क) सुमेरपुर शहर से भाजपा कार्यकर्ताओं व् विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने आज नई दिल्ली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर उन्हें नवीन जिम्मेदारी की बधाई दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठौर से शहर की समस्याओं के समाधान की मांग की।प्रतिनिधिमंडल में भाजपा युवा नेता मनोहर देवड़ा,माली समाज अध्यक्ष खीमाराम देवड़ा,एडवोकेट जयंतीलाल माली व समाजसेवी योगेश मालवीय ने मुलाकात कर राजयसभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई देकर साफा पहनाकर व् गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही साथ प्रतिनिधिमंडल ने राठौड़ को शहर की कई समस्याओं से अवगत करवाकर समाधान करने की मांग की।

जिसमे मुख्य रूप से शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण,सुमेरपुर अस्पताल में डॉक्टरों सहित अन्य पदों को भरने,शहर में एक खेल स्टेडियम के निर्माण व बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। जिस पर राठौड़ ने उक्त समस्याओं को संबंधित विभाग में भेजकर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version