Home rajasthan भाजपा नेताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

भाजपा नेताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

0

रावतसर जगत जोशी ब्यूरो चीफ आज रावतसर के सभी शक्ति केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया जिसमें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. उन्होंने कार्यक्रम के शुरुआत में पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव का जिक्र किया. नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आज देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है. 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था. दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ. मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रकिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बधाई देता हूं.”साथ ही ओलंपिक खेलों का जिकर एवं एक पेड़ मां के नाम की अपील भी देशवासियों से की |
शक्ति केंद्र 3 के संयोजक फतेह सिंह नरूका के आवास पर आज मोदी के मन की बात सुनी जिसमें भाजपा नेता मनोज सोनी, नीतेश डालियां,सुरजीत जांदू, दयाला राम छींपा ,महावीर शर्मा ,कालू बुडानिया, विनोद हटीला,जयपाल भार्गव, पूर्ण राम, संदीप नाई, युधिष्ठिर स्वामी, विष्णु पुनिया, छोटू पुनिया, मानवेंद्र नरूका, युवराज नरूका
आदि ने कार्यक्रम को सुना |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version