भरतपुर। ( राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) खबर भरतपुर से हैं जहां नगर निगम का फायर ऑफिसर अरुण कुमार जाट ₹10000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया । फायर ऑफिसर को एसीबी की टीम ने एक पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने के बदले रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है । डीआईजी कालूराम रावत के निर्देश पर एसपी अमित कुमार ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक ने अरुण कुमार जाट की शिकायत की। नगर निगम का फायर ऑफिसर सब नियम कायदे पूरे करने के बावजूद एनओसी नहीं दे रहा है और पैसों की मांग कर रहा है, जब एसीबी की टीम ने इस बात की पुष्टि की तो यह बात सही निकली, इसके बाद ट्रेप की कार्यवाही की गई । जिसे आज अंजाम दिया गया और अपनी फायर ऑफिसर अरुण कुमार जाट को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
