Home rajasthan भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस के कार्यक्रमों में भाग लेने...

भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस के कार्यक्रमों में भाग लेने पर लगी रोक को हटाया

0

जयपुर लोक टुडे संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गत 99 वर्षों से सतत राष्ट्र के पुनर्निर्माण एवं समाज की सेवा में संलग्न है। राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता-अखंडता एवं प्राकृतिक आपदा के समय में समाज को साथ लेकर संघ के योगदान के चलते समय-समय पर देश के विभिन्न प्रकार के नेतृत्व में संघ की भूमिका की प्रशंसा भी की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते तत्कालीन सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को संघ जैसे रचनात्मक संगठन की गतिविधियों में भाग लेने के लिए निराधार ही प्रतिबंधित किया गया था।शासन का वर्तमान निर्णय समुचित है और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुष्ट करने वाला है। सुनील अंबेडकर ने मौजूदा भजनलाल सरकार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों पर सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने की छूट देने के निर्णय का स्वागत किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version