Home rajasthan बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री शर्मा बोले किसी कार्यकर्ता का...

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री शर्मा बोले किसी कार्यकर्ता का सिर शर्म से नहीं झुकने दूंगा

0

झुंझुनू। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा क्लस्टर के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी से पहले राष्ट्र की सोच रखता है , राष्ट्र भावना से ओत ग्रोथ ग्रोथ हॉट पॉ के भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्य करता का सर झुकाने नहीं दूंगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है आगामी 2047 तक भारत संसार में विकसित देश की श्रेणी में अग्रिम होगा। राजस्थान की राजनीति पर बोलते हुए भजन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ के सहारे लंबे समय तक राज किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सच्चाई के दम पर प्रदेश के लोगों की सेवा करती हैं। सरकार बनने के 3 माह में ही संकल्प पत्र में किए वादों के 45% कार्य संपन्न कर दिए गए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में यह वादा किया था कि पेट्रोल डीजल की दरे कम करने के साथ प्रदेश में पेट्रोल डीजल की दर सभी जगह समान करेंगे। चुनाव के 100 दिन पूरा होने से पूर्व ही उनके नेतृत्व में भाजपा ने अपना वादा निभाया। पेट्रोल डीजल की कीमत कम कर राजस्थान की जनता को राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उनके बीच में यमुना जल को लेकर जो समझौता हुआ उससे झुंझुनू सहित शेखावाटी के लोगों को सिंचाई व पेयजल की बडी सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटों से जीतकर इतिहास रचेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने झुंझुनू की वीर धरा को नमन करते हुए कहा कि मेवाड़, चित्तौड़ की ओर से मैं वीरों की धरती को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर राजस्थान की 25 की 25 सीटें भाजपा की झोली में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर प्रत्येक लोकसभा को हमें 5 लाख से अधिक वोटो से विजय बनाना है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र यादव, प्रदेश की सह प्रभारी विजयराहटकर, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य मंत्री गौतम दक, झुंझुनू लोकसभा प्रभारी बाबा बालक नाथ, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सीकर जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, विधायक खंडेला सुभाष मील ने भी अपने विचार रखें। स्वागत भाषण झुंझुनू जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने दिया, जबकि धन्यवाद अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष उम्मेद भैया ने दिया। मंच का संचालन झुंझुनू लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत ने किया। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष अहलावत, ओमप्रकाश भडाणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू, लक्ष्मीकांत भारद्वाज उपस्थित रहे ।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से करीब 12 बजे हवाई पट्टी पर पहुंचे। रास्ते में हवाई पट्टी चौराहे पर युवा मोर्चा द्वारा, पीरु सिंह सर्किल पर ओबीसी मोर्चा द्वारा, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में उनके घर के पास, गुड़ा मोड पर एससी एसटी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा, खेमी शक्ति चौराहा पर किसान मोर्चा द्वारा तथा कार्यक्रम स्थल भाजपा जिला कार्यालय के द्वार पर महिला मोर्चा द्वारा पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय का मुख्यमंत्री द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का महापुरुषों के चित्र पर धूप, दीप, पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के साथ शुभारंभ किया गया। जबकि समापन राष्ट्र्गान के साथ हुआ।

लोकसभा क्लस्टर बैठक में कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मुरारी लाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मनरूप जांगिड़, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र तोलियासर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नंदलाल सैनी, उदयपुरवाटी नगर पालिका कांग्रेस से पार्षद रहे संदीप सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन लोगों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version