Home rajasthan कांग्रेस की नाव में छेद नहीं कांग्रेस की नाव ही डूब रही...

कांग्रेस की नाव में छेद नहीं कांग्रेस की नाव ही डूब रही है अब डूबती नाव में कौन बैठे भजन लाल

0

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कहना है कि कांग्रेस की नांव में छेद नहीं हुआ बल्कि कांग्रेस की नावँ ही डूब रही है और डूबती नावँ में कौन बैठेगा…आप देख रहे हैं बहुत से कांग्रेस के लोग भाजपा में आ रहे हैं।

सीएम ने कहा- लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 की 25 सीट तो बीजेपी जीत ही रही है लेकिन इस बार बहुत बड़े मार्जिन से यह जीत होगी।

सीएम ने कहा- भाजपा का कार्यकर्ता दिन में 24 घंटे, साल में 365 दिन निष्ठा से काम करता है ।हर बार अच्छा परिणाम देता है और इस बार चुनाव में और अच्छा परिणाम पार्टी का कार्यकर्ता देगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में जोधपुर संभाग के क्लस्टर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। जोधपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पहला जयपुर जोधपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया इसके बाद कार्यक्रम में उनका जोधपुर पाली जैसलमेर बाड़मेर की कार्यकर्ताओं में जोरदार स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत स्थानीय विधायक भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जोधपुर संभाग के क्लस्टर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि राजस्थान में इस बार 25 की 25 सेट भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है और देश में मोदी सरकार के मोदी जी के नेतृत्व में 400 से ज्यादा सिम जरूर जीतेंगे उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी है आपको बता दें कि इस बार मोदी अबकी बार 400 पर का नारा दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version