Home rajasthan बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव

बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव

0

सांभर (आनंद प्रकाश वर्मा वरिष्ठ संवाददाता) खबर जयपुर जिले के सांभर कस्बे में संचालित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांभर लेक में शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत नव प्रवेशित बालक, बालिकाओं का विद्यालय परिवार की तरफ से तिलक लगाकर, मालापहना कर एवं मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार गुप्ता ने नवप्रवेशित बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि जिस प्रकार किसी भव्य इमारत के निर्माण के लिए मजबूत नींव एवं कार्य की निरंतरता आवश्यक है। उसी प्रकार छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए भी अध्ययन में निरंतरता आवश्यक है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल मीणा ने सभी छात्र-छात्राओं को पांच-पांच पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल कर उनको सुरक्षित करने के लिए शपथ दिलवाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version