Home latest बादाम का अपरहणकर्ता,रेपिस्ट और हत्यारा कालूराम मीणा गिरफ्तार,3 अन्य भी हिरासत...

बादाम का अपरहणकर्ता,रेपिस्ट और हत्यारा कालूराम मीणा गिरफ्तार,3 अन्य भी हिरासत में

0

दौसा। जयपुर के दौसा रामगढ़ पचवारा थाना इलाके में अपने पीहर जा रही महिला की कार सवार दरिंदों ने अपहरण कर, दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। महिला को दो युवकों ने कार से लिफ्ट दी और लिफ्ट के बहाने कार में बैठाकर उसे बस्सी के जंगलों में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसी के दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी । शव की पहचान नहीं हो इसलिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया । इसके बाद शव को सूखे कुएं में फेंक दिया। शव को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लालगढ़ के पास जंगलों में सूखे कुएं से बरामद कर लिया।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर सिसोदिया निवासी कालूराम मीणा और उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी कालूराम मीणा ही है। सीसीटीवी में जानकारी मिलेगी कानड़वास मोड़ पर जिस कार से महिला का अपहरण किया गया था वह कार सिसोदिया निवासी कालूराम मीणा की है। 22 वर्षीय कालूराम मीणा कार से सवारियां लाने ले जाने का काम भी करता था । पुलिस ने जब रात को कालूराम मीणा के घर पर दबिश दी और उससे पूछताछ की तो कालूराम ने वारदात करना कबूल कर लिया।

23 अप्रेल को रवाना हुई थी मृतका

मृतका के पति और पिता ने बताया की 32 वर्षीय बादाम पीहर जाने के लिए रवाना हुई थी जिसका सवेरे 10.30 से 12 बजे के बीच सड़क से ही अपहरण कर लिया। आरोपी लिफ्ट देने के बहाने लेकर गए। थोड़ी देर बाद ही उनका असली चेहरा सामने आ गया और उन्होंने बारी बारी से दुष्कर्म किया। कालूराम मीना ने फोन करके अपने दो दोस्तों को और बुला लिया सबने शराब के नशे में गलत काम किया । विरोध करने और चीखने पर गला घोंटकर मार दिया। हत्यारों को फांसी की सजा मिले। मृतकों के बच्चों को सरकारी सहायता एवं पति को सरकारी नौकरी मिले।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version