Home rajasthan बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, घायल सीकर रेफर

बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, घायल सीकर रेफर

0

दांतारामगढ़, सीकर।

लोकेश कुमावत रिपोर्टर बाइक रिपेयरिंग की दूकान के बाहर खड़े युवक से 2 बोलेरो सवार युवकों ने मारपीट कर दी। उसे भगा-भगा कर लाठियों से पीटा। आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए। मामला सीकर के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के दांता गांव का का है। इसका वीडियो सामने आया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_2bb06126-1081-448d-a061-7de31a707a63.mp4

1 नामजद 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट युवक के पिता रतनलाल दी है। रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे निखिलेश के साथ दीपेंद्र सिंह निवासी रूपगढ़ और 2 अन्य ने मारपीट की है। इसमें पिता ने आरोप लगाया कि बदमाश उनके बेटे से 15 हजार रुपए भी छीनकर ले गए। फिलहाल दांतारामगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो में लाठियों से पीटते नजर आए आरोपी
दांता निवासी निखिलेश नागौरा सोमवार शाम अपने गांव में घर के नजदीक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी आई। जिसमें से दो युवक नीचे उतरे। इनमें से दो के पास हाथों में डंडे थे। नीचे उतरते ही उन्होंने निखिलेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एक महिला ने बीच बचाव करने की कोशिश भी की।

बदमाशों ने निखिलेश को वहां से किडनैप करने की भी कोशिश की लेकिन भीड़ के चलते वह सफल नहीं हुए। ऐसे में मारपीट करने वाले बदमाश निखिलेश का मोबाइल और 15 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद निखिलेश को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सीकर रेफर किया गया। निखिलेश के पिता रतनलाल ने दीपेंद्र सिंह निवासी रूपगढ़ और अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Previous articleनकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next articleआंगनवाड़ी पर नहीं बांटी बच्चों को ड्रेस, कार्यकर्ता को नोटिस
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version