Home rajasthan बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए, निशुल्क शिक्षा देने...

बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए, निशुल्क शिक्षा देने का संकल्प

0

जयपुर सांभर आनंद वर्मा सीनियर रिपोर्टर खबर जयपुर जिले के सांभर कस्बे में संचालित डॉ.भीमराव अंबेडकर चेतना समिति सांभर लेक के सौजन्य से अंग्रेजी विषय का नि:शुल्क शिक्षण 1 जुलाई, 2024 से प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक महिला सत्संग भवन, माता जी के चबूतरे के पास, बड़ा बाजार में सेवानिवृत प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश दायमा द्वारा करवाया जा रहा है।


इस नि:शुल्क कक्षा में प्रतिदिन सभी वर्गों के 50-60 विद्यार्थी शिक्षा का लाभ ले रहे हैं।
तथा 10 जुलाई, 2024 से 12वीं कक्षा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कक्षाएं शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक अंबेडकर भवन, दरबार स्कूल के पास में संचालित की जाएगी।
नि:शुल्क शिक्षण के लिए विद्यार्थी समिति में रजिस्ट्रेशन करवा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रोफेसर डॉ.ज्ञान प्रकाश दायमा का उद्देश्य है कि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक अभाव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित नहीं रहे तथा इस प्रतिस्पर्धा के युग में मेहनत कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version