जयपुर ,फुलेरा। (हेमन्त शर्मा रिपोर्टर)कस्बे के रेलवे स्टेशन पर जेठ की भीषण गर्मी में दैनिक रेलयात्री महासंघ के तत्वावधान में पिछले 52 दिनों से चल रही आरओ युक्त निशुल्क जलसेवा का समापन समारोह रविवार को रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय के पास महासंघ अध्यक्ष विष्णु कयाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेलवे पेंशनर्स सोसायटी के शाखा अध्यक्ष रमेशचन्द वर्मा रहे जबकि विशिष्ठ अतिथि निर्माण संस्था खंडेल के निदेशक रामेश्वरलाल वर्मा, शिक्षाविद भंवरलाल कुमावत, जलसेवा प्रभारी श्यामलाल सैनी, जीआरपी थानाधिकारी गुलजारी लाल, फुलेरा थानाधिकारी बाबूलाल मीणा, रेलवे सुरक्षा बल के गुगन राम रहे, कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्रकुमार शर्मा व कृष्ण कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान जलसेवा में सहयोग करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के दौरान दैिनक रेलयात्री महासंघ संयोजक श्रवण वर्मा, महामंत्री चिरंजीलाल मेहरा, पालिका पार्षद पूजा भाटी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत, एडवोकेट सुमित्रा नाथावत, तारा सोनी, रेलवे पेंशनर्स सोसायटी के लालचन्द कुमावत, सीपी त्रिपाठी, एसके माथुर, शेषनारायण सैनी, विरेन्द्र बंसल सहित सुरेन्द्र स्वामी त्रिवेणी, विमल सोनी, कैलाश लोहा, हितेश सिंह तंवर तथा अनेक जलसेवक व दैनिक रेलयात्री महासंघ के पदाधिकारी-कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।
