सीकर रानोली- (लोकेश कुमावत रिपोर्टर) शिश्यू रानोली के गीतांजलि हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। शिश्यू, रानोली, पलसाना सहित आसपास गांवों के महिला एवं पुरुषों ने उत्साह के साथ काफी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ डॉक्टर सुनील कुमावत एवं रघुनाथ सिंह जाखड़ ने किया। रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदातों को हॉस्पिटल द्वारा पानी का केम्पर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए डॉक्टर सुनिल कुमावत ने कहा कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरूरतमंद की मदद हो सकेगी। इसी के साथ स्वयं डॉक्टर और उनके स्टाफ ने भी रक्तदाताओं के साथ रक्तदान किया। शिविर में राम ब्लड बैंक चोमू की टीम द्वारा 102 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। इस मौके पर समस्त हॉस्पिटल स्टाफ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
