Home rajasthan चाकसू को मिली बजट सौगातों पर विधायक राम अवतार बैरवा का जोरदार...

चाकसू को मिली बजट सौगातों पर विधायक राम अवतार बैरवा का जोरदार स्वागत

0


चाकसू -। (सत्यनारायण मीणा रिपोर्टर ) विधायक रामावतार बैरवा क्षेत्र के दौरे पर रहे। विधायक के चाकसू पहुंचने पर भाजपा नेता एवं कृषि मंडी चेयरमैन कैलाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने बजट सत्र में चाकसू विधानसभा क्षेत्र को सौगात मिलने पर आभार जताया। बजट 2024-25 भाषण के दौरान चाकसू विधानसभा के कोटखावदा में कृषि उपज मंडी खोलने एवं चाकसू स्थित पुराने नेशनल हाईवे 12 का मय डिवाइडर सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण तथा कोटखावदा मोड़ से बाईपास व गरुड़वासी तिराहे से बाईपास 21 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए ₹38 करोड़ 52 लाख रुपए की घोषणा की है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240717-WA0065.mp4
विधायक रामावतार बैरवा का स्वागत करते चाकसू के लोग

इससे पहले चाकसू में खेल स्टेडियम सहित कई घोषणाओं से विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए चाकसू विधायक रामावतार बैरवा का आभार जताया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version