जयपुर । जगतपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और बगरू ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में रखी गई मीटिंग में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी बगरू विधानसभा पल प्रजापति और जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जुल्फिकार नसीराबाद और जगतपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मीणा एवं बगरू ब्लॉक अध्यक्ष राम अवतार शर्मा के समक्ष कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गोमा सागर ने भी बगरू विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने की मांग को लेकर अपना आवेदन प्रस्तुत किया है ।आपको बता दे की गोमा सागर कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से जुड़ी हुई है और सामाजिक क्षेत्र में भी वह कई संस्थानों से जुड़ी हुई है । अखिल राजस्थान और अखिल भारतीय रैगर महासभा में भी पदाधिकारी है। अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी में भी सदस्य हैं ।इसके साथ-साथ उन्होंने सागर फाउंडेशन का भी गठन कर रखा है। जिसके मार्फत भी वह लोगों की मदद और सहायता करती है । इन तमाम संगठनों से जुड़कर गोमा सागर लंबे समय से बगरू इलाके में सक्रिय है। ऐसे में गोमा सागर के समर्थन में बगरू के लोगों ने भी गोमा सागर को बगरू से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है। आपको बता दें कि गोमा सागर पिछले लंबे समय से बगरू से टिकट मांग रही है। ऐसे में यदि गोमा सागर को बगरू से टिकट दिया जाता है तो यहां से कांग्रेस पार्टी फिर से जीत सकती है।
