Home rajasthan पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा में शामिल

पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा में शामिल

0

जयपुर। पूर्व मंत्री और मौजूदा बागीदौरा से कांग्रेस के विधायक और आदिवासियों के दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय अपनी पत्नी सहित आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए । महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने आज जयपुर पार्टी मुख्यालय पर भाजपा में शामिल हुए। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ,प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया ।इस दौरान महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी पहले वाली पार्टी नहीं रही है कांग्रेस पार्टी में विचारधारा का कोई महत्व नहीं है कांग्रेस पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है ऐसे में अब कांग्रेस में लंबे समय तक टिके रहने का कोई फायदा नहीं था मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी जनता की पार्टी है और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी देश में शासन कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह के फैसले लिए गए हैं हाल ही में जो राम मंदिर का शिलान्यास हुआ है, धारा 370 हटाई है। तमाम बातों को लेकर हमने तय किया कि अब हमें बीजेपी के साथ जाना चाहिए। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ हूं और आने वाले समय में बीजेपी के लिए काम करूंगा।

मालवीय की हुई घर वापसी

महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने बीजेपी में घर वापसी पर कहा कि वह विद्यार्थी जीवन में ही विश्व हिंदू परिषद से जुड़ गए थे । उसके बाद में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर बांसवाड़ा कॉलेज सत्संग का चुनाव जीता था ।लंबे समय तक जिला प्रमुख रहे। प्रधान रहे और उसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में चले गए और चार बार विधायक भी बने दो बार मंत्री भी बने दो बार सांसद रहे । फिर अपने पुराने घर में वापस आ रहे हैं इसलिए भाजपा उनके लिए नया घर नहीं है उनका पुराना ही घर है । उन्होंने कहा कि आज के समय में भारतीय जनता पार्टी का जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विदेश में मान सम्मान बड़ा है ।उसके बाद मैंने तय कर लिया कि यदि मुझे इलाके का विकास करना है तो भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहिए । क्योंकि विद्यार्थी जीवन से ही मन मस्तिष्क में विद्यार्थी परिषद और संघ के प्रति जो निष्ठा रही है उसका असर है कि वापस एक बार घर में आकर अच्छा लग रहा है। बीजेपी में उन्हें शामिल करने पर उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रभारी अरुण सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृहमंत्री अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि अब पूरे बगड़ में और पूरे प्रदेश में बीजेपी को मजबूत करने का काम करेंगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे।

मालवीय के बीजेपी में के शामिल होने की अवसर पर प्रमोद वशिष्ठ सहित कई नेता मौजूद रहे।

Previous articleपुष्करणा समाज के ढाई सौ जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
Next articleकमलनाथ भाजपा में नहीं होंगे शामिल?
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version