Home latest पूनियां की हत्या के आरोप में उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के...

पूनियां की हत्या के आरोप में उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के भाई सहित 5 गिरफ्तार

0

नागौर। नावा में नमक उत्पादक संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल पुनिया की हत्या के आरोप में राजस्थान विधानसभा में मुख्य समाचार एवं नावा विधायक सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने खुलासा किया कि विधायक महेंद्र चौधरी के भाई मोती सिंह चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने खुलासा किया कि नावा विधायक के बड़े भाई मोती सिंह चौधरी ने शार्प शूटर बुलाकर जयपाल पुनिया की हत्या कराई थी। पुलिस ने कुलदीप सिंह निवासी पवेरा तहसील नांगल चौधरी हरियाणा ,फिरोज कायमखानी नावा ,हनुमान माली पुत्र किशनाराम माली, मथानिया और हारुन कायमखानी निवासी नावां को गिरफ्तार कर लिया है । अभी भी हत्या के मामले के 6 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। हत्या के विरोध में सर्व समाज ,भाजपा ओर आरलपी के लोगों ने उपखंड कार्यालय पर धरना दिया था । हनुमान बेनीवाल ने नावां से जयपुर के लिए कूच किया था। पुलिस अधिकारियों ने हनुमान बेनीवाल को हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देकर जोबनेर से वापस लौटा दिया। इस मामले में विधायक महेंद्र चौधरी का कहना है कि कानून अपना काम करेगा । जिसने गलत काम किया है उसे सजा मिलेगी। इस घटना से मेरा कोई लेना देना नहीं है हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

Previous articleवर्मा जी को सरकारी नौकरी वाले दामाद की तलाश?
Next articleमेरा क्या कसूर?
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version