Home rajasthan पाली आईजी ओमप्रकाश ने किया रेवदर उपाधीक्षक कार्यालय का...

पाली आईजी ओमप्रकाश ने किया रेवदर उपाधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

0

सिरोही के रेवदर ।(अशोक घांची वरिष्ठ संवाददाता ) पाली पालीरेंज आईजी ओम प्रकाश आज रेवदर दौरे पर रहे आईजी ओमप्रकाश के रेवदर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर पुलिस के जवानों में गार्ड ऑफ ऑनर दिया रेवदर पुलिस उपाधीक्षक रूपसिंह इंदा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया इसके बाद आईजी ने कार्यालय का निरीक्षण किया। उसके बाद आईजी ने रेवदर वृत परिसर में अपने हाथों से पौधारोपण भी किया और स्टाफ कर्मियों को पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी। बाद में रेवदर सर्किल के समस्त थानाधिकारीयो की क्राइम को लेकर बैठक ली व सभी थानो के रिकॉर्ड की जांच की वही समस्त थानाधिकारियो के साथ बैठक कर अपराधों के खिलाफ अंकुश लगाने निर्देश दिए दिए। इसके बाद आईजी ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि रेवदर क्षेत्र में क्राइम को लेकर काफी कमी आई हुई है वही महिला अत्याचार में भी कमी को लेकर अवगत करवाया। वही रेवदर आबुरोड रोड पर हो रही लुट की वारदातों को लेकर जल्द वास दत्ताणी के पास चोकी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही। वही नये कानून को लेकर भी जानकारी दी। इसके बाद आईजी मंडार थाने के निरीक्षण के लिए रवाना हुए इस दौरान सिरोही एसपी अनिल कुमार,रेवदर पुलिस उपाधीक्षक रूपसिंह इंदा,रेवदर मंडार, अनादरा थानाधिकारी मौजूद रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version