Home rajasthan पायलट ने हेमाराम चौधरी के भाई के निधन पर दी श्रद्दांजलि

पायलट ने हेमाराम चौधरी के भाई के निधन पर दी श्रद्दांजलि

0

बालोतरा। पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट अपने खास पूर्व मंत्री और विधायक हेमाराम चौधरी के गांव बालोतरा स्थित मूल की ढ़ाणी पहुंचे। यहां पहुंचकर उऩ्होंने हेमाराम चौधरी के छोटे भाई जैसाराम चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। शोक संत्पत परिवार को ढांढस बंधाया। पारिवारिक सदस्यों से मिले। उन्हें इस दुख को सहने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान भी बालोतरा और मूल की ढ़ाणी तक पायलट समर्थकों का तांता लगा रहा है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी और अन्य नेता भी रहे। लोग नारे- बाजी भी करते रहे। उनके प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा गया। उनके प्रति क्रेज देखकर पायलट समर्थक भी काफी उत्साहित नजर आए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version