डीग।( मुकेश सैनी वरिष्ठ संवाददाता) भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व में बार्ड 29 की महिलाओं ने पानी की समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग के खिलाफ सिर पर बर्तन रखकर प्रदर्शन किया। गिरीश शर्मा ने बताया कि नई सड़क ,नाटानी मोहल्ला ,खटीक मोहल्ला ,साद मोहल्ला ,सेठी मोहल्ला में 6 दिन से पानी की एक बूंद के लिए तरस रहे है, एक तरफ लोग उमस और गर्मी से परेशान है । दूसरी तरफ जलदाय विभाग के द्वारा पानी की सप्लाई नहीं देने से लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। विभाग के अधिकारी से बात करते हैं उनका जवाब एक ही आता है की पाइपलाइन टूटी हुई है । 6 दिन से पाइपलाइन टूटी हुई है उसके बावजूद उसे सही नहीं किया गया कभी कबार पानी आता भी है तो बदबूदार आता है गंदा पानी आता है जिसे पी नहीं सकते लेकिन अधिकारी इस समस्या को समाधान करने की बजाय डाल रहे हैं प्रदर्शन किया ।
गिरीश शर्मा ने कहा कि यदि शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मैं जलदाय विभाग के सामने भुख हड़ताल पर बैठूंगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी ।इस मौके पर पार्षद गीता शर्मा सोनू , शकुंतला ,त्रिवेणी ,पिस्ता अनीता ,बती, रेखा, राजवती ,कमला,आदि महिलाएं मौजूद थी।
