Home rajasthan पाकिस्तान में बम ब्लास्ट में 39 की मौत 200 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान में बम ब्लास्ट में 39 की मौत 200 से ज्यादा घायल

0

कराची ।पाकिस्तान के खेबर पख्तूनख्वा में एक चुनावी रैली के दौरान बम ब्लास्ट होने से 39 से ज्यादा लोग मारे गए और 200से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी आई है ।बताया जा रहा कि बम ब्लास्ट जमीयत उलेमा इस्लाम की रैली के दौरान हुआ। यह स्थानीय पार्टी है और यहां सत्तारूढ़ दल में शामिल गठबंधन है।

घटना बाजौर की खार तहसील की है। रैली को जमीयत उलेमा के सीनियर नेता हाफिज हम दूल्हा संबोधित करने वाले थे। लेकिन वह किसी वजह से नहीं पहुंच पाए ,बाद में उन्होंने दावा किया कि इस ब्लास्ट में उनके 35 कार्यकर्ता मारे गए। घटना में 200 ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए। मैं इस घटना की निंदा करता हूं इस तरह के हमलों से हमारे हौसले कम नहीं होंगे। मामले की जानकारी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी ली। उन्होंने घटना की निंदा की ।पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी के मुताबिक यह हमला मुल्क को कमजोर करने की साजिश है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230730-WA0015.mp4
बम ब्लास्ट की सीधी तस्वीर

सरकार आतंकी से निपटने में किसी भी हद तक जा सकती है ।माना जा रहा है कि यह हमला कट्टर संगठन और उसके समर्थक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के करीब संगठन ने किया है ।लेकिन तालिबान ने इस घटना से इनकर किया है ।अब इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Previous articleजयपुर हुआ पानी पानी
Next articleकिशनपोल विधानसभा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस भाजपा में?
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version