Home rajasthan पटाखे बजाते बुलेट मोटरसाइकिल पर कसा शिकंजा

पटाखे बजाते बुलेट मोटरसाइकिल पर कसा शिकंजा

0

हनुमानगढ़) रावतसर ।(जगत जोशी वरिष्ठ संवाददाता ) पुलिस ने पटाखे बजाते बुलट मोटरसाइकिल चालकों पर नकेल कसना शुरू कर दिया हैं । रावतसर थाना प्रभारी वेदपाल श्योराण के निर्देशन में यातायात पुलिस के एएसआई लक्ष्मण सिंह ,हेडकांस्टेबल रोहितास कांस्टेबल नन्द सिंह ने कार्यवाही करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल को सीज करने की कार्यवाही की हैं पिछले दो दिनों में 5 बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया हैं। आपको बता दे कि इन दिनों बुलेट मोटरसाइकिल सवार गलियों में , अस्पताल के आसपास ,स्कूल व कॉलेज के आसपास पटाखे बजाते हुए सरपट दौड़ते हैं। जिससे आमजन,बुजुर्ग व बीमार लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं । जिनकी शिकायत पर जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर इन मोडिफाई साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिल को सीज करने की कार्यवाही की हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version