समदड़ी।समदड़ी कस्बे में सहित आसपास के समस्त क्षेत्र सहित राजस्थान में पड़ रही तेज तडाके की इस भीषण गर्मी में हर कोई गर्मी से बचने के लिए नए-नए जतन कर रहे हैं तो वही इस भीषण गर्मी में जैन नवयुग मंडल द्वारा एक दिन पूर्व नींबू शिकंजी आमजन को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए पिलाई गई ,तो वहीं आज जैन नवयुग मंडल की प्रेरणा से नामदेव टेंट हाउस के मालिक रंजीत कुमार छिपा द्वारा गर्मी से बचने के लिए ठंडाई का आयोजन रखा गया जिसमें बरफ एवं दूध व अन्य प्रकार के व्यंजनों से बनी ठंडी ठंडाई बनाकर गाड़ी को रवाना किया गया जो शाम 4:00 बजे तक लोगों को ठंडाई पिलाई गई, जिससे कि कुछ हद तक लोगों को इस भीषण गर्मी से ठंडाई पीने पर कुछ राहत मिली। वही इस भीषण गर्मी में प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का गर्मी से लोगों को बचाने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए गए ।
वहीं जैन नवयुग मंडल का कहना है कि प्रशासन को भी इस भीषण गर्मी में आमजन को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। हर चौराहे एवं बस स्टैंड पर आने जाने वाले मुसाफिरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था एवं शरबत या अन्य प्रकार की व्यवस्था की जानी चाहिए ,ताकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। क्योंकि इस तेज गर्मी में भी लाइट की कटौती बहुत ही ज्यादा हो रही है, इस पर भी प्रशासन को ध्यान में रखकर विद्युत विभाग को पाबंद कर लाइट कटौती में सुधार करने की हिदायत दी जाए । जिससे कि लोगों को इस भीषण गर्मी में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो पाए ,क्योंकि विद्युत विभाग द्वारा दिन में लाइट की बार-बार कटौती करने से आमजन बहुत ही दुखी है ।क्योंकि पैसे वालों के घर में तो इनवर्टर की व्यवस्था होने पर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन लाइट कटौती की वजह से गरीब तबके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए विद्युत विभाग को भी लाइट कटौती में कमी करने की हिदायत दी जाए।
