Home rajasthan स्कूल बस और पिकअप की भिड़ंत, 4 बच्चों सहित 7 घायल

स्कूल बस और पिकअप की भिड़ंत, 4 बच्चों सहित 7 घायल

0


राजसमन्द । (गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ) जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के मोही फाटक पर आज एक निजी स्कूल बस पिकअप से टकरा गई। घटना में चार स्कूली बच्चों सहित कुल 7 लोग घायल हुए। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार यह बस नाथद्वारा के दी क्रिटिव ब्रेन एकेडमी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर घर छोड़ने के लिए काकरोली आई थी। इस समय रॉंग साइड से आने के कारण सामने आ रही पिकअप से टकरा गई और यह हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक और परिचालक की हालत भी गंभीर बताई गई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है।वहीं बस चालक और परिचालक का भी उपचार जारी है। सूचना के बाद कांकरोली थाना पुलिस सहित विद्यालय प्रबंधन के लोग भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version