Home rajasthan नवजात को मृत समझकर फेंका पुलिस ने 7 दिन बाद मां को...

नवजात को मृत समझकर फेंका पुलिस ने 7 दिन बाद मां को किया गिरफ्तार

0

शौचालय में मिले नवजात का मामला,

रामगंज मंडी। ( मुस्ताक अली वरिष्ठ संवाददाता )सुकेत थाना पुलिस ने नयागांव बीड़मंडी के सार्वजनिक शौचालय में मिले नवजात शिशु के मामले में गुरुवार को आरोपी माँ को मंडावर थाने के हरिपुरा गांव से हिरासत में लिया और आरोपी माँ के खिलाफ 315 व 317 आईपीसी की धाराओ में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय आदेश पर आरोपी मां को जेल भेज दिया गया। एएसआई शिवदयाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के नयागांव बीड़मंडी के सार्वजनिक शौचालय में बीते गुरुवार को जीवित अवस्था मे मिले नवजात शिशु के मामले में आरोपी माँ पिंकी पत्नी बबलू को गिरफ्तार किया है। जिसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी माँ ने पूछताछ में उसके पति के साथ क्षेत्र में मजदूरी करने आने की बात कही है। इसी दौरान समय से पहले ही शिशु का जन्म हो गया था। जन्म के बाद शिशु रोया नही था। जिसको मृत समझ कर आरोपी महिला नवजात को शौचालय में छोड़ गई थी।

यह था मामला
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को नयागांव के सार्वजनिक शौचालय में सुबह साढ़े 9 बजे एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिला था। जिसको गांव की ही कुछ महिलाओं ने सुकेत अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सको ने उसका प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया था, हालांकि दूसरे दिन बीते शुक्रवार को नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसको लेकर पुलिस आरोपी माँ की तलाश कर रही थी। ऐसे में पुलिस ने सूचना तंत्र की मदद से महिला का पता लगाया जाकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया और जेल भेज दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version