Home rajasthan करंट की चपेट में आने से गाय की मौत,किसान मैं...

करंट की चपेट में आने से गाय की मौत,किसान मैं मांगा मुआवज

0

राजसमन्द । (गौतम शर्मा वरिष्ठ संवाददाता )जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के खंडेल गांव में एक खेत में विद्युत तार की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई है । किसान जगदीश चंद्र शर्मा पिता शंकरलाल शर्मा अपने खेत पर पहुंचे जहां उनकी दुधारू गाय मृत अवस्था में पड़ी थी और गाय के सिंग के पास धुआं निकल रहा था । यह नजारा देख किसान शर्मा ने बिजली निगम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। बताया कि इसमें बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। बिजली विभाग के कर्मचारी पास में स्थित किसान के खेत पर ट्रांसफार्मर में तार जोड़ने के लिए विद्युत लाइन को खींचने का कार्य कर रहे थे , एक तार को उन्होंने बबुल के बांध दिया था, उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था । ऐसे में खेत पर घास चर रही एक गाय चपेट में आ गई जिससे उनकी मौत हो गई । वहीं किसान जगदीश चंद्र शर्मा ने मौके पर पुलिस को भी सूचना दी एवं बिजली निगम की लापरवाही के चलते मुआवजा राशि की मांग की है । बताया की घटना को लेकर किसान को60हजार रुपये का नुकसान हुआ है बताया की दुधारू गाय गिर नस्ल की थी जिसकी विद्युत चपेट में आने से मौत हो गई मौके पर बिजली निगम के कर्मचारी एवं कई मौके पर पहुंचे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version